उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज बारिश के आसार बने हुए हैं। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बनभूलपुरा में बैटरी चोरी गैंग का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार, 6 ट्रक बैटरियां बरामद

हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम में आ रहे इस बदलाव से प्रदेशवासियों को तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चमोली जिले के आबकारी अधिकारी लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा रेंज में टस्कर हाथी की मौत, पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में मिला शव

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले में न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page