दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई पिकअप धू-धू कर जली, तीन की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131.5 पर दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में वाहन आग का गोला बन गया।

हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन में फंसे लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड और मैक्सिको पर ट्रंप की नजर, ड्रग कार्टेल पर हमले के संकेत

सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। पिकअप में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया और रैणी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे चालक की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तीन दिन पहले दी थी मौत की चेतावनी, फिर भी नहीं जागा सिस्टम....गुंजन की हत्या की पूरी कहानी

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी मोहित, मध्यप्रदेश के सागर निवासी दीपेंद्र और पदम के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक हरियाणा के झज्जर निवासी हन्नी बताया जा रहा है। तीनों शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान के खोर्रमाबाद एयरपोर्ट पर हमला, रेलवे से दूर रहने की चेतावनी, ईरान-इस्राइल में मिसाइलों की बारिश

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त एक से अधिक वाहन आपस में टकराए होंगे, जिसके बाद पिकअप ट्रक से भिड़ गई। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने तक घटनास्थल पर केवल जली हुई पिकअप ही मौजूद थी, अन्य कोई वाहन नहीं मिला। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन जांच में जुटी है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की याद दिला गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page