IPL ऑक्शन के शोर में दब गई बड़ी खबर, मैच के बाद अस्पताल पहुंचे यशस्वी जायसवाल…सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। जब देशभर के क्रिकेट प्रेमी IPL ऑक्शन की गहमागहमी में डूबे हुए थे, उसी वक्त भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई। टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल की तबीयत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले के बाद अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, पुणे में मुंबई और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले के कुछ ही घंटों बाद जायसवाल को तेज पेट दर्द और ऐंठन की शिकायत हुई। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान भी वह पेट में परेशानी महसूस कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरकर टीम के लिए बल्लेबाजी की। खेल खत्म होते-होते उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पिंपरी-चिंचवड़ स्थित आदित्य बिड़ला अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब जीपीएस और ऑनलाइन कैमरों से होगी उत्तराखंड रोडवेज बसों की निगरानी

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने 23 वर्षीय बल्लेबाज को एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें ड्रिप के जरिए दवाइयां दी गईं। एहतियात के तौर पर अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी जरूरी जांचें भी कराई गई हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और नियमित दवाइयां लेने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: मच्छी बाजार में युवती की चापड़ से हत्या, घर के बाहर बाइक सवार युवक ने गले पर किया जानलेवा हमला

गौर करने वाली बात यह है कि अस्वस्थ होने के बावजूद जायसवाल ने राजस्थान के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। इस मुकाबले में मुंबई की जीत में कप्तान अजिंक्य रहाणे की नाबाद 72 रन की शानदार पारी और सरफराज खान की 22 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई। हालांकि, जीत के बावजूद मुंबई की टीम टूर्नामेंट में आगे का सफर तय नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें 👉  सऊदी अरब में विदेशियों पर सख्ती, चार बड़े पद केवल सऊदी नागरिकों के लिए आरक्षित

मैच के दौरान जायसवाल कई बार असहज नजर आए और खेल समाप्त होते ही उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनकी स्थिति पर अपडेट साझा किया जाएगा।

क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात यही है कि डॉक्टरों के मुताबिक स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में यशस्वी की सेहत पर सबकी नजर बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page