एसकेएम स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना और सरस्वती पूजन से हुई, जिसमें छात्रों ने विधिपूर्वक आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गरजे राजनाथ सिंह, बोले - ‘धाकड़ नहीं, अब धुरंधर हैं Pushkar Singh Dhami’

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य, नाटक और गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके साथ ही रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर और चिटगेमिंग जैसे खेलों के जरिए कक्षा 12 के छात्रों का मनोरंजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विश्व पर्यावरण दिवस पर संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता महाअभियान, नैनीताल में हजारों स्वयंसेवक उतरे मैदान में

स्कूल के प्रबंधक यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी और उप प्रधानाचार्या भामिनी जोशी ने सभी छात्रों को आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान मिस्टर एसकेएम यथार्थ, मिस एसकेएम निशा, मिस्टर फेयरवेल रितिक, और मिस फेयरवेल निधि को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक यादगार क्षण बन गया, जिसमें उनकी मेहनत और सफलता का जश्न मनाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी, 1 जनवरी 2025 से होगी लागू
Ad

You cannot copy content of this page