Uttarakhand: खूनी संघर्ष…मामूली कहासुनी पर नाबालिगों ने बुजुर्ग को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। शहर के रेशमवाड़ी इलाके में मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के बाद नाबालिगों ने एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट और चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने भाग रहे आरोपितों में से एक किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रेशमवाड़ी निवासी 58 वर्षीय लीलाधर गुरुवार रात किसी काम से मोहल्ले में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कुछ नाबालिगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि नाबालिगों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: चितई मंदिर के पास दो कारों की भीषण टक्कर, एक कार खाई में गिरी, दंपती गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर चाकू से की पत्नी की निर्मम हत्या

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल लीलाधर को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव, सात नए मामले आए सामने
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page