Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का अजब मिजाज…नवंबर में भी सामान्य से ऊपर तापमान, पाला-कोहरे से बढ़ेगी ठंड

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में नवंबर के अंतिम दिनों में भी ठंड अपेक्षित रूप से जोर नहीं पकड़ पा रही है। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का असर प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दिन में चटक धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में भी तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आ रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को पाला और कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में पाला पड़ सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। खासकर सुबह और देर रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल के बोहरकून में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 27 यात्रियों का सफल रेस्क्यू

मौसम विभाग ने 29 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी दिसंबर की शुरुआत भी बिना बारिश के हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार

बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और दिनभर चटक धूप खिली रही। इसके चलते लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिली। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान का यह रुख मौसम के बदलते मिजाज की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि, अगले दो दिनों में पाला और कोहरा बढ़ने से प्रदेश में सर्दी का अहसास तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कमरे में लटकी मिली युवती, सुसाइड नोट में लिखा – ‘मम्मी-पापा माफ करना’
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page