हल्द्वानी: कट्टे में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका, गौलापार में फैली दहशत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। खेतों के पास एक कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान एक मजदूर के बेटे के रूप में हुई है, जो बटाई पर खेती करता था। बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉  नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में मारी बाज़ी, वेबर से पिछली हारों का लिया बदला

सुबह खेतों में काम कर रहे मजदूरों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गला घोंटने की आशंका, हत्या की जांच शुरू

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर-नैनीताल बॉर्डर पर कर चोरी के गोदाम, विभाग की मिलीभगत से पहाड़ तक सामान की सप्लाई

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या के कारणों और हत्यारे की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमस्खलन: सेना ने बरामद किए दो और शव, अब दो मजदूर लापता

इस जघन्य अपराध ने पूरे गौलापार क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page