‘हर हर महादेव’ के नारों के बीच एनडीए की पहली बैठक, पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। मंगलवार, 5 अगस्त को राजधानी दिल्ली में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) संसदीय दल की पहली बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलताओं के ऐतिहासिक संदर्भ में बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोरदार स्वागत के साथ हुई, जहां सांसदों ने ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी नारों और तालियों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह का विपक्ष को खुला चैलेंज, बोले- चर्चा के लिए 24 घंटे तैयार, एक-एक सवाल का दूंगा जवाब

प्रधानमंत्री ने की अध्यक्षता, सांसदों को किया संबोधित
बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने एनडीए सांसदों को संबोधित करते हुए दोनों सैन्य अभियानों की सफलता को भारत की सुरक्षा और संप्रभुता की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने सांसदों से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, पीएम को दी गई विशेष बधाई
बैठक में एनडीए सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर की रणनीतिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी गई, जिसमें दुश्मन के ठिकानों पर सटीक और निर्णायक कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा...गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

आतंकी हमले में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। सांसदों ने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश में नहाना फायदेमंद, विशेषज्ञों ने बताया आसमान से गिरे ‘अमृत’ से मिलते हैं अनगिनत फायदे

नए सांसदों का हुआ परिचय
बैठक के अंत में हाल ही में निर्वाचित नए सांसदों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औपचारिक परिचय कराया गया। इस दौरान उन्हें गठबंधन की कार्यशैली, अपेक्षाओं और नीतिगत प्राथमिकताओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page