उत्तराखंड: पंतनगर विवि में पीएचडी छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

खबर शेयर करें

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष के एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान हर्षित जानी (30), निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। वह विवि के चितरंजन भवन-2 छात्रावास के कमरा नंबर 27 में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: थर्टी फर्स्ट और नववर्ष जश्न को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, सैलानियों की सुरक्षा को कड़े इंतजाम

बताया जा रहा है कि हर्षित को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। विवि चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विजय विश्वास के अनुसार, संभवतः पेसमेकर में किसी तकनीकी खराबी के चलते उसकी हृदय गति रुक गई। साथी छात्रों द्वारा बेहोशी की हालत में छात्र को विश्वविद्यालय चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सीधी भर्ती बनाम पदोन्नति: वरिष्ठता विवाद में फंसा प्रमोशन, PCS अफसरों ने थामा कोर्ट का दरवाजा

हालांकि, मृत्यु की पुष्टि एवं वास्तविक कारण जानने के लिए शव को जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना के बाद शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सरकारी नौकरी का झांसा देकर नर्सिंग अधिकारी से 32 लाख की ठगी, आरोपी पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

You cannot copy content of this page