हल्द्वानी: टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट स्वामी ने ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस से न्याय की गुहार

खबर शेयर करें
घायल चालक

हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट स्वामी, उसके भाई और मुंशी द्वारा एक ट्रक चालक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने देवलचौड़ चौकी और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हल्द्वानी में किसान आत्महत्या मामला...CM धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

क्या है मामला?

ग्राम फल्टिया मनोली, अल्मोड़ा निवासी विक्रम सिंह (पुत्र धन सिंह) ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक संख्या यूके05 सीए-0635 का चालक है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने ट्रक में माल भरकर कॉमर्शियल ट्रांसपोर्ट से अपनी ट्रांसपोर्ट की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी...रोडवेज चालक का 5 हजार का चालान, ऑल्टो कार सीज

इसी दौरान श्री राधे-राधे ट्रांसपोर्ट के स्वामी, उसके भाई और मुनीम ने उसे रोक लिया और जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: झूठ और अन्याय के खिलाफ हरीश रावत की कुमाऊं न्याय यात्रा, भाजपा पर बोला हमला...Video

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित चालक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page