Uttarakhand: यूकेपीएससी ने 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, नवंबर से जुलाई तक होगा परीक्षाओं का दौर

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 11 भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत नवंबर 2026 से जुलाई 2027 तक विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कैलेंडर में पीसीएस, लोअर पीसीएस, प्रवक्ता, वैयक्तिक सहायक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पशु चिकित्साधिकारी, समीक्षा अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों को शामिल किया गया है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के मुताबिक, सभी परीक्षाओं की तिथियां फिलहाल प्रस्तावित हैं। परिस्थितियों और आवश्यकता के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर रखनी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक...अगस्त में 31 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

जारी कैलेंडर के अनुसार, सबसे पहले पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। इसके बाद 6 दिसंबर को इंटर कॉलेज प्रवक्ता (कला) और 27 दिसंबर को लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। नए साल में 6 जनवरी को हाईकोर्ट वैयक्तिक सहायक भर्ती तथा 30 जनवरी को इंटर कॉलेज प्रवक्ता (गृह विज्ञान) की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शादी समारोह के लिए मिलेंगे अधिकतम दो सिलेंडर, डीएम ने जारी की एसओपी

अप्रैल से जुलाई 2027 के बीच भी परीक्षाओं का सिलसिला जारी रहेगा। 25 अप्रैल को कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती, 1 और 2 मई को पशु चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा तथा 8 से 14 मई तक सहायक अभियंता की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 30 मई को समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र

जून में समीक्षा अधिकारी लेखा, सचिवालय सेवा की परीक्षा 6 जून को होगी। जबकि कनिष्ठ अभियंता की मुख्य परीक्षा 26 जून से 1 जुलाई 2027 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से अभ्यर्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और समय प्रबंधन में मदद मिलेगी।

किस भर्ती की परीक्षा कब होगी

भर्ती परीक्षाप्रस्तावित तिथि
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा29 नवंबर 2026
इंटर कॉलेज प्रवक्ता (कला)6 दिसंबर 2026
लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा27 दिसंबर 2026
हाईकोर्ट वैयक्तिक सहायक6 जनवरी 2027
इंटर कॉलेज प्रवक्ता (गृह विज्ञान)30 जनवरी 2027
कर एवं राजस्व निरीक्षक25 अप्रैल 2027
पशु चिकित्साधिकारी1 व 2 मई 2027
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा8 से 14 मई 2027
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्री30 मई 2027
समीक्षा अधिकारी लेखा, सचिवालय सेवा6 जून 2027
कनिष्ठ अभियंता मुख्य परीक्षा26 जून से 1 जुलाई 2027
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page