Nainital: भीमताल में दर्दनाक हादसा…मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल, मालिक-ठेकेदार पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

नैनीताल। भीमताल के मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार का बेस तैयार करते समय अचानक ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, निर्माण कार्य से जुड़े मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को मेहरा गांव में रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच अचानक ऊपर से मलबा नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन श्रमिक दब गए। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिसिया रौब का वीडियो वायरल, गाड़ी हटाने को कहने पर दुकानदार को घसीटकर डायल 112 में बैठाया

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से थाना भीमताल पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। घटनास्थल पर एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती अंजना नेगी और कोतवाली भीमताल के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड करेगा टूरिज्म कॉन्क्लेव की मेजबानी, वेडिंग और एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान गौरी देवी (38 वर्ष), पत्नी महेंद्र, निवासी संजय नगर, लालकुआं, हल्द्वानी, हाल निवासी निसौला, भीमताल तथा हरीश थापा (18 वर्ष), पुत्र दीपक थापा के रूप में हुई है। घायल श्रमिक की पहचान नेत्र बहादुर उर्फ संजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों श्रमिक मूल रूप से नेपाल के राजापुर के निवासी बताए गए हैं। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), भीमताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक झोपड़ी में दोनों मृतकों के शव मिले। मौके पर स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों की भीड़ जुटी हुई थी। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, 48 घंटे का हीट वेव अलर्ट जारी

पुलिस घायल श्रमिक से पूछताछ सहित घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। निर्माण कार्य से संबंधित मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page