Haldwani: 28 नवंबर को हल्द्वानी में जुटेंगे दुग्ध समितियों के प्रतिनिधि, वार्षिक अधिवेशन में उठेंगे उत्पादकों के मुद्दे

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन 28 नवंबर शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित होगा। पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से होने वाले इस अधिवेशन में जिलेभर की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं से लेकर संघ की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

अधिवेशन को लेकर दुग्ध संघ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को मिलेगा 50% प्रतिनिधित्व, तीन दिन में प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश
Ad

अधिवेशन में दुग्ध संघ की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी दुग्ध व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए आए आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि वार्षिक अधिवेशन केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि दुग्ध समितियों और उत्पादकों की समस्याओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच है। इसमें जिलेभर के प्रतिनिधियों को अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खरगे के भाषण के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘शुद्धिकरण’ पर राज्यसभा में गरमाया मामला, नड्डा बोले- दुखद, होगी जांच
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page