हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए आए आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें

हरिद्वार। हरियाणा के पलवल निवासी आर्मी के मेजर रोहताश गंगा स्नान के लिए अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार आए थे, लेकिन रात के समय वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आधुनिक चिकित्सा की नई मिसाल, ईएनटी विभाग ने हासिल की बड़ी सफलता

पुलिस के अनुसार, मेजर रोहताश और उनके दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान करने पहुंचे थे। रात में अचानक मेजर के लापता होने पर उनके दोस्तों ने खुद खोजबीन की, लेकिन जब कोई परिणाम नहीं निकला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  कोंडागांव मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में मेजर को अकेले एक कमरे की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद उनकी लोकेशन का कोई पता नहीं चल पाया। नगरकोट चौकी प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मेजर की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 5 जून तक बारिश के आसार

मेजर की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी टीमें मौके पर तैनात कर दी हैं और हर संभावित दिशा में छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page