सरस मेले में ऐपण कला का दिखा हुनर, परी और डोली ने मारी बाजी, विजेताओं को मंच पर किया सम्मानित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सरस मेले में खरीदारी और मनोरंजन के साथ उत्तराखंड की पारंपरिक लोककला का रंग भी देखने को मिला। यहां आयोजित ऐपण कला प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से लोगों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग में परी प्रथम, गुड़िया दूसरे स्थान पर

ऐपण कला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परी ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गुड़िया दूसरे और सना परवीन तीसरे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: उत्कर्ष-2026...सिमकनी ग्राउंड में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, भाला-चक्का और गोला फेंक में दिखाया दमखम

सीनियर वर्ग में डोली ने हासिल किया पहला स्थान

सीनियर वर्ग में डोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वारिसा को दूसरा और रवीना को तीसरा स्थान मिला। सभी विजेताओं को मंच से सम्मानित कर उनकी प्रतिभा की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में जंगली मशरूम से परिवार बीमार, चारों की हालत नाजुक

नई पीढ़ी तक पहुंचेगी ऐपण कला की पहचान

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह और कलात्मक कौशल की सराहना की गई। साथ ही उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया। सरस मेले में इस तरह के आयोजन स्थानीय संस्कृति और लोककलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कैंची धाम में रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page