Uttarakhand: आज बदलेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश के आसार, ऊंची चोटियों पर गिरेगी बर्फ

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में बदलाव से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट आ सकती है। ऐसे में दिन के समय भी ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हुड़के की थाप से गूंजते थे खेत, अब खामोश हो रही कुमाऊँ की ‘हुड़किया बौल’ परंपरा

बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने का असर तापमान पर भी दिखाई दे सकता है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट महसूस हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता, दादी और बहन की हत्या की, बड़ा भाई घायल

मंगलवार को खिली रही चटक धूप

इससे पहले मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिन के समय चटक धूप खिली रही। इसके चलते दिन में मौसम सुहावना बना रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार को संभावित बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 22 नवम्बर 2025
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page