हल्द्वानी: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, आशियाना खाक, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वार्ड संख्या 33 इंदिरा नगर बड़ी सड़क में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। उस समय मकान मालिक शमीम अहमद मेहनत-मजदूरी के लिए बाहर गए थे और उनकी मां भी काम पर निकली हुई थीं।

आग लगते ही पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों और मटकों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग में कपड़े, बिस्तर, डबल बेड, फर्नीचर और जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमान है कि करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार दूसरी टी20 सीरीज हारने पर BCCI सख्त, इंग्लैंड दौरे के बाद होगी टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा

सूचना मिलने पर पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी आग बुझाने में मदद की। साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: दुकान में सेंध लगाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी व दस्तावेज बरामद

भवन स्वामी ने विधायक सुमित हृदेश को भी घटना की जानकारी दी। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मोहल्लेवासियों ने भी बड़ी संख्या में आग बुझाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, यलो अलर्ट जारी

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने जिला व नगर प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को आपदा मद से यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे अपना जीवन-यापन सुचारू रूप से कर सकें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page