Uttarakhand: दही में मिले कॉकरोच और मच्छर, 25 किलो नष्ट, संचालक को 14 दिन में जवाब देने का नोटिस

खबर शेयर करें

देहरादून: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने कांवली रोड स्थित गोयल डेयरी पर छापा मारा। जांच में दही की ट्रे में मरे हुए कॉकरोच, मच्छर, बाल और रेशे मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ही 25 किलो दही नष्ट कराया गया और संचालक को 14 दिन में जवाब देने का नोटिस थमा दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में 8 से 10 मई के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव, जल्द जारी होगी अधिसूचना

प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं एफडीए के सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने बताया कि होली के मद्देनजर विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है और खाद्य दुकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से पहले संबंधों में बरतें सावधानी, जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

अन्य दुकानों पर भी जांच

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की अन्य दुकानों पर भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी खराब या मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page