Uttarakhand: देहरादून में फिर चली गोलियां…जिम के बाहर कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या

खबर शेयर करें

देहरादून: राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के व्यस्त कारोबारी केंद्र सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: तीन दिन से खराब ट्यूबवेल से इंदिरा नगर में पेयजल संकट गहराया, आंदोलन की चेतावनी

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीन बदमाश बाइक से आए थे। दो आरोपी मॉल के अंदर पैदल घुसे और वारदात को अंजाम देकर पैदल बाहर निकले। कुछ दूरी पर खड़ी काले रंग की बाइक पर बैठकर वे फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 15 अप्रैल से बहाल होंगे 279 संविदा कोच, अन्य विभागों के बजट से मिलेगा वेतन

पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों के भागने के संभावित रास्तों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: इंस्टाग्राम पर अभद्र संदेश और धमकियों का आरोप, यूकेडी नेता सुशील उनियाल ने कोतवाली में दी तहरीर
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page