Haldwani: इंस्टाग्राम पर अभद्र संदेश और धमकियों का आरोप, यूकेडी नेता सुशील उनियाल ने कोतवाली में दी तहरीर

खबर शेयर करें

स्क्रीनशॉट और डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे, दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथित रूप से लगातार भेजे जा रहे अभद्र, अश्लील और धमकी भरे निजी संदेशों को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सुशील उनियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक और कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने इन संदेशों के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं, ताकि जांच में मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 16 जर्जर स्कूलों का होगा कायाकल्प, 5.68 करोड़ रुपये मंजूर, जल्द जारी होंगे शासनादेश

उनियाल का कहना है कि कई निजी संदेशों में इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक है। उनके अनुसार, कुछ संदेश इतने अभद्र हैं कि उन्हें पढ़ना भी शर्मनाक है। उन्होंने इसे न केवल व्यक्तिगत उत्पीड़न बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से डराने-धमकाने का प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर नकली हेली टिकट बुकिंग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

यूकेडी नेता ने पुलिस से मांग की है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर दोषियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तबादलों की समयसीमा खत्म...1124 से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के हुए स्थानांतरण, शिक्षा विभाग फिर भी पीछे

फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page