सिटी ब्लड बैंक तिकोनिया में आयोजित शिविर में दर्जनों गौसेवकों ने किया रक्तदान
हल्द्वानी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को टीम जोगेंद्र राणा जोगी के गौसेवकों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तिकोनिया स्थित सिटी ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में दर्जनों गौसेवकों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की।
गौसेवक जोगेंद्र राणा जोगी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनकी स्मृति में रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया गया।
रक्तदान शिविर में महंत हिरागिरी महाराज, राधेश्याम रावत, हितेश शर्मा, दीपांशु पोखरिया, योगेश जोशी, योगिता बनौला, चंदन बिष्ट, रविंद्र सिंह, मोहन राणा, गोविंद आर्य, सूरज गोस्वामी, नंदन बिष्ट, जगत शर्मा, अमित मेहता, करन जायसवाल, नितिन सुयाल, भावना पांडेय, गौरव पांडेय, रवि गुप्ता, पवन कुमार, मुकेश भट्ट और राहुल रॉय सहित दर्जनों गौसेवक मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर में शामिल लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा अभियानों को जारी रखने की बात कही।

