हल्द्वानी में 14 दिन तक बिजली गुल का ऐलान, त्योहारों से पहले यूपीसीएल का बड़ा शटडाउन शेड्यूल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दीपावली सहित आगामी त्योहारों से पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने शहरवासियों के लिए बड़ा झटका दिया है। लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग के बहाने 24 सितंबर से 13 अक्टूबर तक अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल में राहत कार्य तेज, धराली में मिला एक युवक का शव, मृतकों की संख्या पहुंची पांच

अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह शटडाउन अनिवार्य रखरखाव के लिए है, लेकिन उपभोक्ताओं को दिनभर बिजली संकट झेलना पड़ेगा।

कब–कहां अंधेरा

  • 24–25 सितंबर: रानीबाग, गौलापार
  • 27 सितंबर: पिटकुल के 220 केवी कमलुवागांजा सब स्टेशन से जुड़े काठगोदाम व कमलुवागांजा फीडर
  • 29 सितंबर: कालाढूंगी रोड चौराहा
  • 30 सितंबर: 13 बीघा बिजलीघर
  • 3 अक्टूबर: नैनीताल रोड, सुभाषनगर, मुखानी, रानीबाग, दानीबंगर
  • 4 अक्टूबर: पिटकुल फीडर (सात घंटे का शटडाउन)
  • 6 अक्टूबर: स्टेशन रोड, नवाबी रोड, आवास विकास, कालीचौड़
  • 7 अक्टूबर: गांधीनगर, हाइडिल गेट, शीशमहल
  • 8 अक्टूबर: बरेली रोड, नई बस्ती, गायत्रीनगर
  • 9 अक्टूबर: रामपुर रोड, उजालानगर, राजपुरा, काल टैक्स
  • 10 अक्टूबर: आजादनगर, धान मिल
  • 11 अक्टूबर: बाजार क्षेत्र, मंडी
  • 13 अक्टूबर: तिकोनिया और आसपास के इलाके
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हर चेकपोस्ट पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, दो मई से शुरू होगी यात्रा

त्योहारी मौसम में लंबे दिन का यह बिजली संकट व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  23 दिसंबर से नए प्रारूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26, 1.10 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
Ad

You cannot copy content of this page