तिब्बत समेत एशिया के कई देशों में भूकंप के झटके, नेपाल, इंडोनेशिया और ताजिकिस्तान भी कांपे

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। तिब्बत में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह झटका सुबह 9 बजकर 27 मिनट और 27 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस झटके से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का तोहफ़ा: 220 नए डॉक्टरों को मिली नियुक्ति

उल्लेखनीय है कि रविवार को भी इसी क्षेत्र में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि 12 मई को 5.7 तीव्रता का बड़ा झटका महसूस किया गया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि तिब्बती पठार भूगर्भीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के कारण लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। यही कारण है कि नेपाल और तिब्बत क्षेत्र बार-बार भूकंप की चपेट में आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, बहरीन स्थित अमेरिकी नौसैनिक मुख्यालय पर ड्रोन हमले का दावा

शुक्रवार को नेपाल में भी रात 10:30 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए, जिसकी तीव्रता 4.3 रही। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। इस झटके से किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

वहीं, ताजिकिस्तान और इंडोनेशिया में भी धरती हिली। ताजिकिस्तान में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि इंडोनेशिया के दक्षिणी सुमात्रा में 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार इंडोनेशिया में भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में था। तेज झटकों के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली टक्कर पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए

You cannot copy content of this page