Uttarakhand: रामनगर में राहुल सिंह दरम्वाल का शक्ति प्रदर्शन, रैली में उमड़ा जनसैलाब, चुनावी समीकरणों में हलचल

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज होने लगी है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में राहुल सिंह दरम्वाल ने रविवार को विशाल रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इस शक्ति प्रदर्शन को दरम्वाल की चुनावी दावेदारी मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

रैली के दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। खास बात यह रही कि दरम्वाल के अनुसार, इस आयोजन में किसी राजनीतिक दल का बैनर या झंडा नहीं था, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में पहुंचे। मातृशक्ति और युवाओं की उल्लेखनीय मौजूदगी को उन्होंने क्षेत्र में बदलाव की बढ़ती इच्छा का संकेत बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चमोली में बादल फटने से तबाही…तमक नाले में आया सैलाब, बैली ब्रिज बहा, बीआरओ का कर्मचारी लापता Video
Ad

रैली के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते आ रहे हैं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण इलाकों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी कई समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल में अनोखा विरोध...मंत्री के स्वागत से पहले गड्ढे भरकर हरीश पनेरू ने दिखाया ‘आइना’

उन्होंने कहा कि अपने युवा साथियों के साथ टीम बनाकर वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ललित जोशी ने गजराज पर कसा तंज…बोले- मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में छुपा के नहीं रखता

दरम्वाल ने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे जनप्रतिनिधि की अपेक्षा रखती है, जो स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास के लिए काम करे।

रामनगर में इस रैली के जरिए राहुल सिंह दरम्वाल ने अपनी राजनीतिक सक्रियता और जनसमर्थन का संदेश देने की कोशिश की है। अब यह शक्ति प्रदर्शन आगामी विधानसभा चुनाव में उनके सियासी दावे को कितनी मजबूती देता है और क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर इसका क्या असर पड़ता है, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page