देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मौसम खराब होने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण रद्द

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रस्तावित हवाई सर्वेक्षण खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह (सेनि.) ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व नेशनल खिलाड़ी व इंटरनेशनल कोच डॉ. रावत शिक्षक दिवस पर सम्मानित

एयरपोर्ट से वह स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते यह योजना स्थगित करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 16 मई को होगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति का वार्षिक अधिवेशन

अब प्रधानमंत्री आपदा वीरों और आपदा प्रभावितों से सीधे मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह स्टेट गेस्ट हाउस में उच्च अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे और फिर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

You cannot copy content of this page