Haldwani: 16 मई को होगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पूर्व छात्र समिति का वार्षिक अधिवेशन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र समिति द्वारा 16 मई 2026, शनिवार को विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और अध्ययन केंद्रों से जुड़े 200 से अधिक पूर्व शिक्षार्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अधिवेशन का उद्देश्य पूर्व शिक्षार्थियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने शैक्षणिक, सामाजिक और व्यावसायिक अनुभवों को साझा कर सकें। कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच सतत संवाद स्थापित करने के साथ-साथ उनकी सहभागिता से शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल में सत्ता पलट: 15 साल बाद टीएमसी का किला ढहा, भाजपा पहली बार सरकार बनाने की दहलीज पर

अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे पूर्व शिक्षार्थियों को आमंत्रित किया गया है। ये पूर्व छात्र अपने अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियां वर्तमान शिक्षार्थियों तथा विश्वविद्यालय समुदाय के साथ साझा करेंगे, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में मोबाइल, फोटो-वीडियो पर रोक, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र समिति की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संवाद सत्र और अनुभव साझा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इससे वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलने वाले पूर्व शिक्षार्थियों को पुराने दिनों की यादें ताजा करने का अवसर मिलेगा।

अधिवेशन में विश्वविद्यालय के कुलपति, वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के निदेशक, शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पूर्व शिक्षार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पुलिस की सख्ती पर बवाल...युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विश्वविद्यालय का मानना है कि पूर्व छात्र किसी भी शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण धरोहर होते हैं और उनके अनुभव, सुझाव तथा सहयोग से संस्थान की प्रगति को नई दिशा मिलती है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित यह अधिवेशन विश्वविद्यालय और पूर्व छात्र समुदाय के बीच सहयोग, समन्वय और आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page