Haldwani: 12 करोड़ की कैथ लैब पर सांसद अजय भट्ट सख्त, निरीक्षण में मिली सीलन पर जताई नाराजगी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद नैनीताल ऊधम सिंह नगर अजय भट्ट ने रविवार को Sushila Tiwari Hospital में निर्माणाधीन कार्डियक कैथ लैब वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दीवारों में सीलन पाए जाने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैथ लैब जैसी संवेदनशील चिकित्सा सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी, क्योंकि इससे महंगे उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: बागेश्वर में ऑरेंज, चार जिलों में यलो अलर्ट, भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

सांसद ने कहा कि कैथ लैब शुरू होने के बाद कुमाऊं मंडल में हृदय रोग के उपचार की सुविधाएं और बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय मरीजों के साथ-साथ पड़ोसी क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. OP Yadav से फोन पर बातचीत कर यहां जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आईटीसी ने पूरा किया सेंचुरी पल्प एंड पेपर का अधिग्रहण, 1 अगस्त से कारोबार कंपनी में हुआ शामिल

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय मानकों और समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा नियमित निगरानी रखी जाए। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ जी एस तितियाल, एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण जोशी, प्रदीप विष्ट, प्रताप रेकवाल, शांति भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page