Haldwani: गांधी नगर में भक्ति की धूम, राधा रानी के कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: शहर के गांधी नगर वार्ड नंबर 27, कबिस्तान गेट क्षेत्र में राधा रानी के भव्य कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जिज्ञासा गंगवार का JEE मेंस में शानदार प्रदर्शन, 99.36 पर्सेंटाइल हासिल

कीर्तन में राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे धार्मिक माहौल और भी गरिमामय बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर संभव

इस धार्मिक आयोजन का संचालन एवं व्यवस्था कान्ता देवी, बब्लु सागर, तारा सिंह, रूपवती देवी, किशन सागर, निशा सागर, गुड्डू सागर, लक्ष्मी सागर, दिनेश सागर और सरोज सागर द्वारा की गई। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बादल फटने से तबाही: छह मकान जमींदोज, सात लोग लापता

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page