उत्तराखंड आपदा: केंद्र से मिलेगी मदद, सोमवार से केंद्रीय टीम करेगी नुकसान का आकलन

खबर शेयर करें

574 मिमी बारिश से राज्य को भारी क्षति, 5702 करोड़ की विशेष सहायता मांगी

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनडीएमए के विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और सचिव मनीष भारद्वाज ने राज्य को आपदा से हुई क्षति की भरपाई के लिए हरसंभव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम राज्य का भ्रमण करेगी, जिसके बाद वास्तविक क्षति का आकलन कर केंद्र को रिपोर्ट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला, खामेनेई बोले- ट्रंप के हस्ताक्षर बेकार...'युद्ध हुआ तो अमेरिका को नहीं भूलने वाला जवाब मिलेगा'

सचिव ने बताया कि इस वर्ष अब तक 574 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक है। बारिश ज्यादा होने से नुकसान भी व्यापक हुआ है। सरकार ने भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता मांगी है, जिसमें से 1944.15 करोड़ क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और 3758 करोड़ रुपये आपदाग्रस्त परिसंपत्तियों व अवस्थापना संरचनाओं को स्थिर करने के लिए मांगे गए हैं।

उन्होंने कहा कि पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट) की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, ताकि नुकसान का सटीक आकलन हो सके। साथ ही जिन लोगों की आजीविका आपदा से प्रभावित हुई है, उनके लिए भी भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईएसबीटी चौकी प्रभारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की कार्रवाई

केंद्रीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना करेंगे। टीम में उप निदेशक महेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह और निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह शामिल होंगे। यह टीम दो भागों में बंटकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों का भ्रमण करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची, विभिन्न शहरों से घोषित किए उम्मीदवार

सचिव ने कहा कि टीम के भ्रमण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीम के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, जेसीईओ मो. ओबैदुल्लाह अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page