काशीपुर: कक्षा 9 के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, हालत गंभीर, स्कूल में अफरा-तफरी

खबर शेयर करें

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नौवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छात्र द्वारा की गई फायरिंग से कक्षा में मौजूद बच्चे सहम गए और कई छात्र डर के मारे कक्षाओं से बाहर भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती, मिशन निदेशक ने किया निर्माण कार्यों का जायजा
Ad

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल शिक्षक की पहचान गगन दीप कोहली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को शिक्षक ने छात्र को अनुशासनहीनता पर फटकार लगाई थी, जिससे आहत होकर छात्र ने बदले की नीयत से बुधवार को यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  UTU Paper Leak: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, सीएम धामी बोले- युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को नहीं मिलेगी कोई रियायत

हमले में उपयोग किया गया तमंचा 315 बोर का बताया जा रहा है। गोली शिक्षक के कंधे में लगी है। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: रेल यात्रियों को झटका...गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के 11 फेरे रद्द

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी छात्र की उम्र, हथियार की उपलब्धता और घटना की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page