Haldwani: रेल यात्रियों को झटका…गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के 11 फेरे रद्द

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 11 फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 05009 गोरखपुर-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 1 मई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी। वहीं, 05010 लालकुआं-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी लालकुआं से 2 मई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक संचालित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 12 मई 2025

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची राज्य की ट्राउट मछली, नेपाल को हुआ निर्यात

इस ट्रेन के रद्द होने से खासतौर पर उत्तराखंड और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा, क्योंकि गर्मी के मौसम में इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। रेलवे द्वारा वैकल्पिक ट्रेनों में आरक्षण कराने की सलाह भी दी गई है।

You cannot copy content of this page