Nainital: दोगड़ा गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल जनपद के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दोगड़ा में मंगलवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना मिलते ही गांव में हलचल मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की आवाजाही से पहले ही लोग दहशत में जी रहे थे। ऐसे में तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में एक से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ निलंबित, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया था रंगेहाथ गिरफ्तार

भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए लगातार देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ज्योली और भद्ययूनी क्षेत्रों में वन्य जीव के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर जीवित, CM धामी ने दी मंजूरी

उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाए और लगाए गए पिंजरे फिलहाल यथावत रखे जाएं, ताकि अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फिर डोली धरती...बागेश्वर में 3.4 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर निकले लोग

ग्रामीणों ने भी वन विभाग से रात्रि गश्त, निगरानी कैमरे और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page