Weather Update: उत्तराखंड से मानसून की विदाई शुरू, अगले दो-तीन दिन में अधिकांश हिस्सों में साफ रहेगा मौसम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है और प्रदेश से इसकी विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मानसून की सक्रियता कम होने के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने लगा है। मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में अभी भी हल्की बौछारों का दौर बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी ने स्नेह राणा को दी बधाई, 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा

पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत, ED की चार्जशीट पर संज्ञान से कोर्ट का इनकार

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरा छाने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (अपडेट): बादल फटने से धराली गांव में आई बाढ़ में चार की मौत, कई अब भी लापता, सीएम धामी ने जताया दुःख...Video

अक्टूबर की शुरुआत में बदलेगा मौसम का मिजाज

सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश के बाद अब अक्टूबर की शुरुआत में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मानसून की वापसी के साथ बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी और प्रदेश में साफ एवं शुष्क मौसम का दौर बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page