Nainital: उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा जुलाई में, 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली सुधार परीक्षा जुलाई माह में कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक और अवसर लेकर आएगी। इस वर्ष सुधार परीक्षा के लिए करीब 25 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए सुधार परीक्षा के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में कुल 24,888 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे, स्कूलों को मिली विशेष आईडी

इनमें हाईस्कूल के 13,810 तथा इंटरमीडिएट के 11,078 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड प्रशासन अब परीक्षा आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है, ताकि परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, महिला तस्कर 39.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की प्रक्रिया पूरी होते ही सुधार परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। ऐसे में पंजीकृत विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: अंकिता हत्याकांड पर व्यापार मंडल का कड़ा रुख, CBI जांच के बाद 11 जनवरी का बंद वापस लेने की घोषणा

सुधार परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे और अब बेहतर प्रदर्शन कर अपने शैक्षणिक सत्र को आगे बढ़ाना चाहते हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठाकर सफलता हासिल करेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page