उत्तरायणी मेले में रोटी पर थूकने का मामला, पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया केस

खबर शेयर करें

बागेश्वर: उत्तरायणी मेले में रोटी बनाने के दौरान थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से दुकानदार समेत अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लिया। देर रात तक कोतवाली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें 👉  व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज...वॉशिंगटन डीसी में बड़ा हमला, ट्रंप बोले-‘मेरी हत्या की साजिश’

पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने विरोध रैली निकालने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी से इनकार पर कोतवाली गेट बना रणक्षेत्र, प्रेमिका ने युवक पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने कराया बचाव

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हालात पर नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में फिर कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में दो नए केस, कई राज्यों में अलर्ट जारी

बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर माहौल गर्मा गया है, लेकिन प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page