Weather Update: उत्तराखंड में शुक्रवार से बदलेगा मौसम, चार पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में दिन में चटख धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड के बीच मौसम शुक्रवार से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन शुक्रवार से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में भी बड़ा अंतर बना हुआ है। कुछ स्थानों पर रात के समय हल्की ओस गिरने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली रह सकती है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: कुमाऊं में टैक्स चोरी पर एक्शन…राज्य कर विभाग सख्त, लाखों की वसूली से मचा हड़कंप

चार जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के संकेत

शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सतनाम सिंह हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बंटी समेत दो गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम में संभावित बदलाव के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page