नैनीताल: एनएच की खराब सड़कों पर डीएम सख्त, ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमे के आदेश

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के रानीबाग से ज्योलिकोट के बीच सड़क की खराब स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों को तलब कर एक सप्ताह के भीतर सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, खराब गुणवत्ता के चलते सरकारी धन की बर्बादी का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व का संदेश लेकर मना ‘मानव एकता दिवस’, हल्द्वानी में विशाल सत्संग

अधिशासी अभियंता एनएच ने जानकारी दी कि इस मार्ग का डामरीकरण वर्ष 2021 में हुआ था और वर्तमान में सड़क की मरम्मत एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में इलाज के नियमों में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और रेफरल मरीजों को मिलेगी प्राथमिकता

डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महज तीन साल में सड़क का पूरी तरह खराब हो जाना गुणवत्ता की बड़ी कमी को दर्शाता है। गुणवत्ता मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग अब केवल नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला: मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख के बाद सात और अधिकारी निलंबित, अब तक 10 पर गिरी गाज

डीएम ने अधिशासी अभियंता को स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि सड़क की निर्धारित समयावधि से पहले खराब होने की जांच की जाए और दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page