Haldwani: नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार…16 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन में तेजी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान काठगोदाम थाना क्षेत्र में कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 16 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11 नवंबर को एफआरआई में होगा भव्य आयोजन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद (34 वर्ष), निवासी इंद्रानगर, काबुल का गेट, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टैम्पो चलाने का काम करता है और स्मैक को इज्जतनगर से खरीदकर लाया था।

मामले में थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई में उ0नि0 दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ दरोगा और तकनीशियन रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनोज कुमार कत्याल और अमित कुमार के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में 20 मामलों में 25 तस्करों को गिरफ्तार कर 4 करोड़ 15 लाख 60 हजार रुपये से अधिक कीमत की 1 किलो 385 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। युवाओं से नशे से दूर रहने और अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की गई है।

पुलिस का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page