Haldwani: NH पर बेतरतीब कट बना काल…ऑटो-कार भिड़ंत में महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 घायल

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कट एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। शनिवार सुबह हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो गुमटी स्थित कट पर नेक्सॉन कार से टकराकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गफूर बस्ती, हल्द्वानी निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या यूके04टीबी2641 से लालकुआं की ओर जा रहे थे। गुमटी के पास हाईवे पर बने कट को पार कर रही कार (यूके04 एएन4247) से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक घोटाला: ICICI बैंक कर्मचारी ने निवेश का झांसा देकर 31 लाख से ज्यादा हड़पे, केस दर्ज

ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में रोजी पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शाहरुख, उनके बच्चे अरहान, अर्श, उजैर और मन्नत के साथ शोएब, मुकद्दस और मेहरू बी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, हल्द्वानी में निकली भव्य कलश यात्रा

सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बने अव्यवस्थित कट लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इन कटों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page