Haldwani: मेहनत लाई रंग…बियरशिबा स्कूल के छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा और रिजल्ट शत-प्रतिशत दर्ज किया गया।

विद्यालय के छात्र तन्मय जोशी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं जिज्ञासा गंगवार ने 97.4 प्रतिशत, नेहा चौधरी ने 97.2 प्रतिशत और काजल ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा रोशन ने 95 प्रतिशत, प्रीति बगड़वाल ने 94.6 प्रतिशत, भूमिका धर्मसत्तु ने 94.2 प्रतिशत तथा आदित्य चौहान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 4.75 करोड़ का फर्जी आईटीसी घोटाला...7 फर्मों पर छापे, ‘जीरो टॉलरेंस’ पर उठे सवाल

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में पियूष अधिकारी और कार्तिक ने 93.8 प्रतिशत, रश्मि ने 93.6 प्रतिशत, अभय नैनवाल ने 92.6 प्रतिशत, आर्या वार्सनेय ने 92.4 प्रतिशत, अभिनव चौहान ने 92.2 प्रतिशत, प्रियांशु ने 91.8 प्रतिशत, आद्या वार्सनेय ने 91.2 प्रतिशत तथा मिस्टी प्रेम बहादुर ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

विद्यालय की संस्थापिका निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उपप्रधानाचार्य एच.एस. बब्बर, सलाहकार के. दत्त, प्रशासनिक अधिकारी निशा सिंह, एचओडी अनीता बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page