Uttarakhand: भाईदूज पर छुट्टी का वायरल आदेश निकला फर्जी, शासन ने किया खंडन

खबर शेयर करें

देहरादून। भाईदूज पर सरकारी छुट्टी की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों के लिए शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 11 नवंबर को कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इंटरनेट मीडिया पर भाईदूज के अवकाश को लेकर तेजी से वायरल हो रहा शासनादेश पूरी तरह फर्जी और कूटरचित है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी आदेश का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खंडन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्जी आदेश तैयार कर प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

महानवमी के आदेश से छेड़छाड़ कर बनाया फर्जी शासनादेश

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेंद्र कुमार ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक को जारी पत्र में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को महानवमी के अवकाश के लिए जारी शासन की अधिसूचना में कूटरचना कर 11 नवंबर को भाईदूज का अवकाश घोषित होने का फर्जी आदेश तैयार किया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 06 जून 2025

शासन ने स्पष्ट किया है कि भाईदूज के अवसर पर 11 नवंबर को अवकाश घोषित करने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वायरल आदेश पूरी तरह निराधार है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘अर्थ ऑवर’ 28 मार्च को...उत्तराखण्ड में एक घंटे के लिए बुझेंगी लाइटें, पर्यावरण बचाने का संदेश

फर्जी आदेश फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को फर्जी आदेश का व्यापक खंडन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कर्मचारियों और आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा न हो। विभाग ने फर्जी आदेश तैयार करने और उसे प्रसारित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वित्त सचिव से वार्ता सफल...मांगों पर सहमति के बाद राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने आंदोलन लिया वापस

शासन के इस स्पष्टीकरण के बाद भाईदूज पर छुट्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। सरकारी अवकाश की जानकारी के लिए आधिकारिक आदेशों पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page