Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज…पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में फिलहाल ठंड का इंतजार

खबर शेयर करें

देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का असर उत्तराखंड के तापमान पर साफ दिखाई देने लगा है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में कुछ दिनों तक ठंड का असर बढ़ा, लेकिन बीते कुछ दिनों से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। दिन में चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास भी कम हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में फिलहाल सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 3000 पेड़ों की कटाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, PIL सेल में दर्ज हुई शिकायत

मौसम केंद्र ने 10 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम का यह मिजाज 14 नवंबर तक प्रदेशभर में बने रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गोरापड़ाव डकैती मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे और सात कारतूस बरामद

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले मौसमी बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर फिलहाल ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माणा में भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, अब तक 15 मजदूरों को निकाला गया

प्रदेश के अन्य इलाकों में भी तापमान का रुख लगभग ऐसा ही रहा। दिनभर चटक धूप खिलने से लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिली। ऐसे में पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के बावजूद मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल कड़ाके की ठंड के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page