उत्तराखंड: माणा में भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, अब तक 15 मजदूरों को निकाला गया

खबर शेयर करें

चमोली: उत्तराखंड के जोशीमठ के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को भारी हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। निर्माण कार्य में लगे ये मजदूर बीआरओ के जीआरईएफ शिविर के पास बर्फ में फंस गए थे। अब तक 15 मजदूरों को निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

हिमस्खलन के बाद आईटीबीपी के जवान राहत कार्य में जुट गए थे, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जहां हिमस्खलन हुआ है, वहां करीब आठ फीट तक बर्फ जमा हो गई है। मौसम सामान्य होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और स्थानीय सेना इकाइयों द्वारा बचाव प्रयास जारी हैं। सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके फंसे हुए कर्मियों को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीएम धामी का ‘नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान फेल…शराब माफियाओं के आगे नतमस्तक पुलिस

गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे को लेकर ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है और आईटीबीपी तथा एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क किया है। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना उनकी प्राथमिकता है। एनडीआरएफ की दो टीमें जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े निहंग, तीन दौर की वार्ता रही बेनतीजा

इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है, और स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा बल सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page