Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने 20 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराया जाएगा। उनके निधन पर पूरे प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर जीवित, CM धामी ने दी मंजूरी

राजकीय शोक की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नितिन हत्याकांड पर विधायक भगत का बयान, बोले-अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  झंडेवाला मंदिर दरगाह ध्वस्तीकरण के विरोध में हल्द्वानी मंडल का जोरदार प्रदर्शन

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी अपनी सादगी, स्वच्छ छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और सुशासन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे, जिनकी प्रदेश में आज भी चर्चा होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page