हल्द्वानी में ABDM कार्यशाला आयोजित, डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को मॉडल फैसिलिटी बनाने पर जोर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, डॉ स्वेता भंडारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वहीं राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) की ओर से प्रज्ञा पालीवाल, अमृत पोखरियाल, अंकुर यादव और हार्दिक उपाध्याय ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में ई-रिक्शा व बाइक भी चपेट में, पांच घायल

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR), स्कैन एंड शेयर सुविधा, ABDM कंप्लायंट HMIS तथा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-मुंबई और लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेनें जल्द होंगी नियमित, यात्रियों को मिलेगा किराए में लाभ

कार्यक्रम के दौरान सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को ABDM के तहत मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित करने और जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों को डिजिटल मिशन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विदेश भेजने का सपना दिखाकर 1.33 लाख की ठगी, फरार कबूतरबाज को पुलिस ने दबोचा

कार्यशाला मे द्रौपदी गर्बयाल सहायक निदेशक, आरके जोशी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ मणीभूषण पंत, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन आई सी अधिकारी तिलोत्मा यादव, पंकज तिवारी जिला डाटा मैनेजर, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, सरयू नंदन जोशी, दिनेश बोरा, देवेंद्र बिष्ट, रवि उप्रेती, बिना मेहरा, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश, ललित, राघवेंद्र रावत, आनंद खंडूरी, हिमांशु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page