Uttarakhand: तीन महीने की गर्भवती मिली मूक-बधिर नाबालिग, सगा ताऊ निकला आरोपी…चार दिन बाद पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। थल क्षेत्र में मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़िता का सगा ताऊ था। आरोप है कि उसने नाबालिग को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ एक बार नहीं, बल्कि कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है।

मामला तब सामने आया जब नाबालिग को कुछ दिन पहले दौरे पड़ने की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकीय जांच में उसके तीन महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल और पुलिस स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया गया। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका सामने आने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभा सम्मान से सजा आयोजन

नाबालिग की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हालत में सुधार आने पर उसने पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। नाबालिग ने अपने ताऊ पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की हालत में वारदात का आरोप

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में घर में अकेले होने का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रहा और आरोपी ने कथित तौर पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देवभूमि में आस्था का महाउत्सव...चारधाम से लेकर जागेश्वर, कैंची धाम और आदि कैलाश तक उमड़ा आस्था का सैलाब

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि परिवार के कुछ लोगों को घटना की जानकारी पहले से होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, रिश्तेदारी और सामाजिक दबाव के चलते परिवार ने मामले को तत्काल पुलिस के सामने नहीं रखा। नाबालिग को दौरे पड़ने के बाद अस्पताल पहुंचाए जाने पर चिकित्सकीय जांच से पूरे मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में मोबाइल, फोटो-वीडियो पर रोक, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

मामले में पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही नाबालिग को आवश्यक चिकित्सा और अन्य सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।

एसपी पिथौरागढ़ अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा, “थल क्षेत्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page