Haldwani: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभा सम्मान से सजा आयोजन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी महासभा, हल्द्वानी द्वारा काठगोदाम स्थित आईटीसी फॉर्च्यून होटल में भव्य माहेश्वरी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सुजाता माहेश्वरी, रुचि माहेश्वरी, रश्मि माहेश्वरी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, रश्मि माहेश्वरी और रेनू शारदा ने भावपूर्ण महेश वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

समारोह में समयपालन की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। अलग-अलग और सामूहिक गेम्स में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईटीबीपी को मिले 36 नए जांबाज अधिकारी, मसूरी में भव्य पासिंग आउट परेड

बच्चों की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने पेंटिंग, ऐपण कला और विभिन्न रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रेनू शारदा ने किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। माहेश्वरी समाज के इतिहास और परंपराओं पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने भी सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों पर पार्षद ने जताई नाराज़गी, मुख्य अभियंता से की वार्ता

समाज के इतिहास और योगदान पर प्रेरक संबोधन

माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष नीरज शारदा ने अपने संबोधन में माहेश्वरी समाज के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण में समाज के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम में महासभा के सचिव रजत माहेश्वरी, संरक्षक बी.के. लाहोटी, उपाध्यक्ष दीपक माहेश्वरी एवं आलोक शारदा, कोषाध्यक्ष रविकांत माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी और अनुज माहेश्वरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 अप्रैल 2025

महिला मंडल की अध्यक्षा सुजाता माहेश्वरी, सचिव रश्मि गुप्ता (माहेश्वरी), कोषाध्यक्ष सोनम माहेश्वरी, बीना माहेश्वरी, रुचि माहेश्वरी, रेनू शारदा, रेनू माहेश्वरी, रश्मि माहेश्वरी, सविता लाहोटी और अलका माहेश्वरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवा सभा के अध्यक्ष सुनील माहेश्वरी, सचिव तरुण माहेश्वरी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र काबरा, मीडिया प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी, सुमित गुप्ता (एडवोकेट) तथा उप सचिव मनोज माहेश्वरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य और समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page