Uttarakhand: नशे पर STF का बड़ा प्रहार…40 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

किच्छा/देहरादून: किच्छा में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 133 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है, जो इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है।

गिरफ्तार महिला सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर (42) टिब्बा लालपुर की निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लालपुर के जसवंत सिंह से हेरोइन खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचती थी। उसका नेटवर्क रुद्रपुर, हल्द्वानी और आसपास के कई इलाकों तक फैला हुआ था, जिससे साफ है कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर का मामला नहीं, बल्कि संगठित तस्करी का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: किच्छा में विकास कार्यों को लेकर विधायक बेहड़ सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध काम के निर्देश

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कच्ची शराब के मामले में जेल जा चुकी है और पिछले करीब डेढ़ साल से स्मैक के कारोबार में सक्रिय थी। इस दौरान उसने एक मजबूत सप्लाई चेन बना ली थी, जो लगातार युवाओं तक नशा पहुंचा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 9 फरवरी 2026

यह कार्रवाई अजय सिंह (एसएसपी STF) के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत की गई। STF की एंटी नार्कोटिक्स टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पंतनगर में 10 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ-पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में आगे और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page