Uttarakhand: पंतनगर में 10 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ-पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें

रमेश यादव, रुद्रपुर/पंतनगर। उधमसिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चरस की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी, सीओ ऑपरेशन वैभव सैनी और सीओ पंतनगर डी.आर. वर्मा के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ प्रभारी मनोज रतूड़ी तथा पंतनगर थाना प्रभारी नंदन रावत के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ‘सपेरों’ का चोरी गैंग बेनकाब...25 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, SSP ने किया बड़ा खुलासा

चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी

पुलिस के अनुसार 3 जून को रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में सुमित सिंह चमयाल निवासी पखोंटी, थाना पाटी, जिला चम्पावत के कब्जे से 1 किलो 43 ग्राम चरस तथा योगेश लमगड़िया निवासी कटना, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के कब्जे से 107 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 1 किलो 150 ग्राम चरस मिलने पर पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल समेत चार जिलों में फिर यलो अलर्ट, पांच दिन तक बारिश के आसार

केदारनाथ क्षेत्र से लाई गई थी चरस

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ, थाना पाटी (चम्पावत) से लाई गई थी। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ पंतनगर थाने में एफआईआर संख्या 107/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, डॉ. आशुतोष सयाना फिर बने निदेशक

बरामदगी

  • 1 किलो 43 ग्राम अवैध चरस
  • 107 ग्राम अवैध चरस
  • दो मोबाइल फोन
  • चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक मनोज रतूड़ी एएनटीएफ प्रभारी
  2. उ0नि0 नन्दन रावत प्रभारी थानाध्यक्ष पन्तनगर
  3. उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट एएनटीएफ रूद्रपुर
  4. उ0नि0 हेमन्त कठैत चौकी प्रभारी सिडकुल
  5. हे0का0 281 हरीश बिष्ट
  6. हे0 का0 भुवन चंद्र पांडेय एएनटीएफ
  7. म0का0 191 सीपी कल्पना नेगी एएनटीएफ
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page