राशिफल 31 दिसंबर

खबर शेयर करें

मेष
स्वादिष्ट भोजन तथा मनोरंजन प्राप्ति के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। आनंददायक यात्रा हो सकती है। अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध जन से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। थकान रह सकती है।

वृष
भूमि व भवन इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार लाभदायक रहेगा। आंखों को चोट से बचाएं। सुख के साधन जुटेंगे।

मिथुन
नौकरी में मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। दु:खद समाचार मिलने से तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 8 फरवरी 2026

कर्क
प्रयास करते रहें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। बोलचाल में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा।

सिंह
परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। किसी अपने के व्यवहार से क्षोभ उत्पन्न होगा।

कन्या
आय में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी।

तुला
घर में अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। शारीरिक कष्ट संभव है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ होगा। अतिरिक्त व्यय होने से तनाव रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 21 अप्रैल 2026

वृश्चिक
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। प्रमाद न करें। चोट व रोग से बाधा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु
पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मिक शांति रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। कानूनी अड़चन तथा स्वास्थ्य की नरमाहट से बाधा संभव है।

मकर
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में वृद्धि तथा आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। आय में अधिक वृद्धि के योग हैं। थकान महसूस होगी। कोई अपना ही विरोध कर सकता है। सावधानी रखें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 जनवरी 2026

कुंभ
काफी समय से अटके काम पूरे होने का समय है, प्रयास करें। नए काम मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। समय पर अर्थ की व्यवस्था होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। धनार्जन सुगम होगा।

मीन
दूसरे के काम में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट से काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। थकान व कमजोरी महसूस होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page